March 19, 2026

जगराओं में ‘पंजाब बचाओ’ रैली, अकाली दल को मजबूत करने की अपील

जगराओं में ‘पंजाब बचाओ’ रैली, अकाली...

जगराओं, 19 मार्च : जगराओं के नई दाणा में बुधवार को आयोजित ‘पंजाब बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए Sukhbir Singh Badal ने कहा कि दिल्ली के नेता पंजाबियों के दर्द को नहीं समझ सकते और राज्य को बचाने के लिए क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल की मजबूती बेहद जरूरी है। बादल ने आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन तीनों पार्टियों का मकसद केवल पंजाब की सत्ता हासिल करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां पंजाब में तो राज्य की मांगों की बात करती हैं, लेकिन राज्य से बाहर जाते ही उन्हें भूल जाती हैं।

अकाली दल ने हमेशा लड़ी हकों की लड़ाई

उन्होंने कहा कि अकाली दल ने हमेशा पंजाब और पंजाबियों के हकों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। बादल ने लोगों से अपील की कि वे 2027 में “बदलाव” के नाम पर फिर से गलती न दोहराएं। उन्होंने कहा कि अब समय है कि कार्यकर्ता अकाली दल को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से जुट जाएं।

‘पंजाब बचाओ, सुखबीर लाओ’ का नारा

रैली में हलका इंचार्ज और कोर कमेटी सदस्य एसआर कलेर ने ‘पंजाब बचाओ, सुखबीर लाओ’ का नारा देते हुए कहा कि पंजाब को बचाने के लिए अकाली दल को सत्ता में लाना जरूरी है। रैली को पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, शरणजीत सिंह ढिल्लों, शिरोमणि कमेटी सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

यह भी देखें : पंजाब ने राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ रुपये के बकाए की मांग की