चंडीगढ़, 8 अप्रैल : सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत मिल गई है। वह इस मामले के संबंध में हिसार की केंद्रीय जेल-2 में 11 साल 4 महीने और 20 दिनों से बंद है। उसे आज जेल से रिहा किया जा सकता है।
2014 में बरवाला आश्रम से हुई थी गिरफ्तारी
हिसार केंद्रीय जेल-2 के सुपरिटेंडेंट उमेश कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट के जमानत आदेश को संबंधित अदालत को भेजा जाएगा। इसके बाद वहां आवश्यक जमानत बांड जमा कराया जाएगा। फिर रिहाई के आदेश जेल भेजे जाएंगे, जिसके बाद रामपाल को रिहा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। हाई कोर्ट ने उसे अदालत के आदेशों की अवहेलना के मामले में पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहा था।
जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसके समर्थकों के साथ झड़प हो गई। इस टकराव के दौरान पांच महिलाओं और डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी घटना के संबंध में रामपाल के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।
यह भी देखें : पंजाब के थानों में ट्रांसजेंडर्स के लिए बनेंगे अलग लॉकअप

More Stories
पंजाब में नई राजनीतिक दस्तक: 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
पंजाब का आबकारी राजस्व 11,782 करोड़ रुपये पहुँचा, लक्ष्य से अधिक वसूली
पंजाब के थानों में ट्रांसजेंडर्स के लिए बनेंगे अलग लॉकअप