मुक्तसर साहिब, 3 अप्रैल : जिले के गांव खोखर से रोजी-रोटी के लिए कनाडा गए 22 वर्षीय युवक हरसिमरन सिंह उर्फ शम्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह करीब तीन साल पहले बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर विदेश गया था। जानकारी के अनुसार, हरसिमरन सिंह कनाडा में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। बीते दिन जब वह अपने ट्रक पर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में
मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार के पास करीब 5 एकड़ जमीन है और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ही वह विदेश गया था। परिजनों और गांव के सरपंच ने बताया कि वह बेहद मेहनती और नेक स्वभाव का युवक था। जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया है।
यह भी देखें : हड़ताल के बदले हड़ताल: आढ़तियों पर सीएम Bhagwant Mann की नई चाल

More Stories
गैस की कमी से परेशान प्रवासी मजदूर अपने गांव जाने को मजबूर
हड़ताल के बदले हड़ताल: आढ़तियों पर सीएम Bhagwant Mann की नई चाल
राघव चड्ढा पर सख्त हुई आम आदमी पार्टी, अभी ओर होगी कार्रवाई?