मुंबई, 13 अप्रैल: हिंदी सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोंसले का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, आशा भोंसले को छाती में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार शाम ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 5:15 बजे किया गया, जहां उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवारजन और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित
आशा भोंसले ने दो विवाह किए थे। पहला विवाह 1949 में गणपत राव भोंसले से हुआ था, जबकि बाद में उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार आर.डी. बर्मन से शादी की। उनके परिवार में एक पुत्र और पोते-पोतियां हैं। आशा भोंसले ने अपने 70 से अधिक वर्षों के करियर में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने हिंदी सहित कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा और दुनिया भर में पहचान बनाई।
उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आशा भोंसले का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज़ और गीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

More Stories
नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, वाहन जलाए
पवन खेड़ा की जमानत के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार
सोनम वांगचुक ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लिखा पत्र