March 26, 2026

मां सोनिया की देखभाल कर रही केरल की नर्स के मुरीद हुए राहुल गांधी

मां सोनिया की देखभाल कर रही केरल...

तिरुवनंतपुरम, 26 मार्च : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी बीमार मां सोनिया गांधी की देखभाल कर रही केरल की एक नर्स की सेवा भावना की जमकर सराहना की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि एक चिंतित बेटे के रूप में उन्हें उस समय काफी सुकून मिला, जब नर्स हर घंटे उनकी मां का हाल-चाल जानने आती रही।

नर्स की सेवा भावना से प्रभावित

राहुल के अनुसार, नर्स की प्यारी मुस्कान और मरीज का हाथ पकड़कर दिलासा देने का तरीका केरल की असली संस्कृति और सेवा भावना को दर्शाता है। राहुल गांधी ने बताया कि जब उन्होंने नर्स से पूछा कि क्या वह रात को सोती नहीं, तो उसने सादगी से जवाब दिया कि वह पूरी रात ड्यूटी करती है। यह समर्पण उन्हें बेहद प्रभावित कर गया।

‘स्पिरिट ऑफ केरल’ की सराहना

राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ दिल्ली या केरल की बात नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में केरल की महिलाएं मुश्किल समय में लोगों का सहारा बन रही हैं। उन्होंने इस जज्बे को ‘स्पिरिट ऑफ केरल’ बताते हुए कहा कि ये बेटियां अपनी नींद त्यागकर दूसरों के दुख बांट रही हैं, जो वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है।

यह भी देखें : रूस से 6 करोड़ बैरल तेल खरीद, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?