नई दिल्ली, 21 अगस्त : एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को लगातार धमका रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रूस ने कहा है कि वह भारत को 5 फीसदी की छूट पर कच्चा तेल बेचता रहेगा। भारत में रूस के उप व्यापार प्रतिनिधि एवगेनी ग्रिवा ने कहा, “भारत को रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 5 फीसदी की छूट मिलती रहेगी।” एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि अमेरिकी धमकियों और मौजूदा वैश्विक हालात के बावजूद भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा।
ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ लगाया
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद पर भारत पर 25+25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। भारत ने अमेरिका के इस फैसले का विरोध किया। दरअसल, अमेरिका का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत युद्ध (रूस-यूक्रेन युद्ध) में उसकी मदद कर रहा है। वहीं, भारत का साफ कहना है कि भारत ने कभी भी रूसी राजनीति में दखल नहीं दिया है।
यह भी देखें : 130वां संविधान संशोधन बिल संयुक्त संसदीय कमेटी को भेजने की अपील

More Stories
ईरान का मुँहतोड़ जवाब: इज़राइल, UAE में अमेरिकी सैन्य अड्डा निशाने पर
Donald Trump का अल्टीमेटम: अमेरिका-इज़राइल का ईरान पर हमला क्यों?
पाकिस्तान‑अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा सैन्य टकराव