April 7, 2026

सलीम खान पर डॉक्टरों की सार्वजनिक टिप्पणी से नाराज : सलमान खान?

सलीम खान पर डॉक्टरों की सार्वजनिक...

नई दिल्ली, 20 फरवरी : दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान इन दिनों मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती हैं। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने मीडिया से बातचीत में उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा की। अब खबर है कि इस तरह स्वास्थ्य अपडेट को सार्वजनिक किया जाना परिवार को पसंद नहीं आया।

परिवार ने जताई आपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और उनका परिवार सलीम खान की सेहत को निजी मामला मानता है और नहीं चाहता कि बिना अनुमति मेडिकल जानकारी मीडिया में साझा की जाए। परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पूरी तरह निजी होती है और इसे सार्वजनिक करने का फैसला परिवार पर छोड़ा जाना चाहिए बताया जा रहा है कि सलमान खान ने डॉक्टरों को स्पष्ट रूप से कहा है कि भविष्य में इस तरह की जानकारी साझा न की जाए। परिवार किसी भी तरह की अफवाहों या अटकलों से बचना चाहता है।

क्या हुआ था सलीम खान को?

बुधवार को अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया को बताया था कि सलीम खान को झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। एहतियातन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, ताकि उनकी स्थिति और न बिगड़े। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उन्हें वेंटिलेटर पर इसलिए नहीं रखा गया क्योंकि हालत गंभीर थी, बल्कि आवश्यक जांच और निगरानी के लिए यह कदम उठाया गया। फिलहाल सलीम खान की स्थिति पर परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

यह भी देखें : फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत