लुधियाना, 16 फरवरी : लुधियाना में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीएमसी चौक के पास लोगों ने कथित रूप से नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त करते कुछ व्यक्तियों को पकड़ लिया। एक महिला गोद में रोता हुआ नवजात लेकर जा रही थी, जिस पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की।
2.10 लाख रुपये में खरीदा नवजात
पूछताछ के दौरान महिला ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उसने नवजात को 2.10 लाख रुपये में खरीदा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला विशेष रूप से Moga से बच्चे को खरीदने के उद्देश्य से लुधियाना आई थी। घटना की सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एक बीएएमएस डॉक्टर सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य से पूछताछ जारी है।
मानव तस्करी के एंगल से जांच
पुलिस पूरे मामले की मानव तस्करी के दृष्टिकोण से गहन जांच कर रही है। नवजात की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे संबंधित विभाग की देखरेख में सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क और संभावित अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

More Stories
चंडीगढ़ घटना पर मान का वार: केंद्र और गृह मंत्री को ठहराया जिम्मेदार
भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन
आढ़तियों की हड़ताल पर CM भगवंत मान ने दी हरियाणा जाने की सलाह