भुवनेश्वर, 25 दिसम्बर : बुधवार देर रात बेलघर थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित छह माओवादी मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए माओवादियों में से एक की पहचान गणेश उइके के रूप में हुई है, जो ओडिशा का एक शीर्ष माओवादी नेता था और उस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था।
उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह मुठभेड़ स्थल के पास से दो महिला माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस के एसओजी (विशेष अभियान समूह) की एक छोटी मोबाइल टीम ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया, तभी उनका सामना माओवादियों से हुआ।
मुठभेड़ में गणेश उइके शहीद हो गए।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में भारी गोलीबारी हुई, जिसमें माओवादी मारे गए। दो पुरुष नक्सलियों के शव तुरंत बरामद कर लिए गए, जबकि एक अन्य महिला नक्सली का शव कुछ दूरी पर बाद में मिला। पुलिस ने एक रिवॉल्वर, एक .303 राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट जब्त किया।
मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। यह मुठभेड़ पड़ोसी मलकानगिरी जिले में ओडिशा के डीजीपी वाई.बी. खुराना के सामने 22 माओवादियों के आत्मसमर्पण करने के एक दिन बाद हुई है।

More Stories
धार्मिक स्वतंत्रता में सार्वजनिक छुट्टी की मांग शामिल नहीं: सुप्रीम कोर्ट
48 घंटे में टिकट कैंसिल करने पर फुल रिफंड, DGCA के नए नियम लागू
क्या E-3 सेंट्री रडार? ईरानी मिसाइलों ने फेल कर दिया US का डिफेंस सिस्टम