इंदौर,11 जून: सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी वापस लौटे और सीधे राजा रघुवंशी के घर पहुंचे। उन्होंने राजा की मां उमा की मां से मुलाकात की और उन्हें प्रणाम किया। गोविंद ने कहा कि अगर उनकी बहन दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
गोविंद ने बताया कि राज कुशवाह हमारे साथ काम करता था, वह सिर्फ हमारा कर्मचारी था। उसके मुताबिक सोनम राज को राखी बांधती थी। मंगलवार रात को मैं सोनम से सिर्फ 2 मिनट के लिए मिला था, हम ज्यादा बात नहीं कर पाए।
क्या बोले गोविंद?
“उसने (सोनम) अभी तक यह स्वीकार नहीं किया है कि उसने हत्या की है, लेकिन सबूतों को देखते हुए मुझे यकीन है कि उसने हत्या की योजना बनाई थी। मैंने राजा के परिवार से माफ़ी मांगी है। इस परिवार ने अपना बेटा खो दिया है… अगर सोनम दोषी है, तो उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। मुझे मीडिया के ज़रिए सब पता चल रहा है।”
गोविंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह सोनम के खिलाफ खुद केस लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि राज कुशवाह और सोनम के बीच कोई अफेयर नहीं था।

More Stories
खामेनेई की मौत पर बिना अनुमति निकाला गया शोक मार्च, 150 लोगों पर FIR
लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था से समझौता कर रही: डॉ. राजकुमार वेरका