जालंधर, 28 मार्च : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच समर विशेष रेलगाड़ी चलाई जा रही है। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (04085-04086) आरक्षित फेस्टिवल ट्रेन 28 से 31 मार्च तक नई दिल्ली से कटरा तक चलेगी, जबकि वापसी यात्रा 29 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी।
यह ट्रेन जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। नई दिल्ली से कटरा जाते समय यह ट्रेन शाम 7.50 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी, जबकि कटरा से नई दिल्ली लौटते समय यह ट्रेन दोपहर 1.10 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी और 1.15 बजे रवाना होगी।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/gautam-adani-became-the-second-richest-person-in-india/

More Stories
29 मार्च से नई मुम्बई से 6 शहरों के लिए सीधी उड़ानें : इंडिगो एयरलाइंस
धमकियां मिलने के बाद इन्फलूएंसर आर.जे. प्रिंसी पारिख ने डिलीट की रील
केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी