February 10, 2026

शेयर बाजार: लगातार तीसरे दिन Sensex और Nifty में तेजी

शेयर बाजार: लगातार तीसरे दिन...

मुंबई, 10 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन मजबूती देखने को मिली। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुले। कारोबार की शुरुआत में बीएसई Sensex 247.01 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,312.76 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई Nifty भी 80.25 अंकों की बढ़त के साथ 25,947.55 पर कारोबार करता नजर आया।

प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन

Sensex की 30 प्रमुख कंपनियों में टाइटन, एक्सिस बैंक, टीसीएस (TCS), सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई।
हालांकि बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, एसबीआई (SBI) और एचडीएफसी (HDFC) बैंक के शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को करीब 2,254.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे बाजार को मजबूती मिली और निवेशकों का भरोसा बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी माहौल अनुकूल रहा। जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजारों में तेजी दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी बाजार भी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

कच्चे तेल की कीमतों से राहत

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है, जिससे भारतीय बाजार को राहत मिली। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर विदेशी निवेशकों की खरीदारी इसी तरह जारी रहती है तो आने वाले दिनों में शेयर बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी देखें : कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज