November 20, 2025

यूरप में ‘क्लाउडीया’ तूफान के कारण पुर्तगाल में 3 मौतें, ब्रिटेन में बाढ़

यूरप में ‘क्लाउडीया’ तूफान के कारण...

वाशिंगटन, 16 नवम्बर: बदलते मौसम ने कई यूरोपीय देशों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तूफ़ान ‘क्लाउडिया’ ने पुर्तगाल में 3 लोगों की जान ले ली है और दर्जनों घायल हो गए हैं। इस बीच, ब्रिटेन, वेल्स और इंग्लैंड भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं, जहाँ बचाव दल लगातार बचाव और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बचावकर्मी वेल्स और इंग्लैंड में भीषण बाढ़ से लोगों को निकाल रहे हैं। पुर्तगाल और पड़ोसी स्पेन के कुछ हिस्सों में तूफ़ान क्लाउडिया के कारण कई दिनों से बेहद खराब मौसम का सामना करना पड़ रहा है, जो शनिवार तक ब्रिटेन और आयरलैंड के कुछ हिस्सों तक पहुँच चुका था। पुर्तगाल के फर्नाओ फेरो में बचावकर्मियों को गुरुवार को एक बुज़ुर्ग दंपत्ति के शव उनके बाढ़ग्रस्त घर के अंदर मिले। आशंका है कि वे सो रहे थे और रात भर पानी बढ़ने के कारण बाहर नहीं निकल सके।

यह भी देखें : एच-1 बी वीजा खत्म करने की राह पर बढ़ाए अमेरिका ने कदम