चंडीगढ़, 16 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा गठजोड़ की अटकलों के बीच, सुखबीर सिंह बादल के पूर्व ओएसडी चरणजीत बराड़ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बराड़ का भाजपा में शामिल होना पंजाब की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। चरणजीत बराड़ पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल पुनरुत्थान (पुनरसरजित) में शामिल हुए थे। हालांकि, उन्होंने दो दिन पहले ही इस दल से भी नाता तोड़ लिया था।
भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी
बराड़ के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विशेष मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी हाल के दिनों में पंजाब की राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए हैं। इससे पहले वे खरड़ से अकाली नेता रणजीत सिंह गिल को भाजपा में शामिल कराने में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का घेराव करेगी भाजपा
इसी दिन, शुक्रवार को भाजपा पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव भी करेगी। लंबे समय बाद ऐसा होगा जब भाजपा की पूरी वरिष्ठ नेतृत्व सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार को खुली चुनौती देगी। भाजपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय को घेर लिया है। पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं को कार्यालय के आसपास ही रोकने की कोशिश की जाएगी। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ करेंगे।
यह भी देखें : सियासत में आए अफसरों को पेंशनों का ‘गिफ्ट’

More Stories
अरब देशों में फंसे पंजाबीयों के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए हेल्पलईन नंबर
ECHS घोटाल : लम्बे समय से खेला जा रहा फर्जी इलाज का खेल
पंजाब में फरवरी के अंतिम दिनों में होने लगा गर्मी का अहसास, आगे क्या?