November 20, 2025

सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर बेअदबी करने का आरोप लगाया

सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर...

चंडीगढ़, 6 नवम्बर : अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर बेअदबी करने का आरोप लगाया है। सुखबीर ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी द्वारा धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) की तस्वीरों के अनादर की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए मंच पर लगाए गए बैनर पर नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीरों के ऊपर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तथा अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाना कांग्रेस पार्टी का घोर अपराध है।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने दलित समुदाय का अपमान किया और अब उन्होंने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई जीवन सिंह जी का अपमान किया है। इससे सिखों के दिलों को गहरी ठेस पहुँची है और कांग्रेस पार्टी को इस अपराध के लिए पूरे सिख समुदाय से माफ़ी मांगनी चाहिए।

यह भी देखें : गुरुपर्व पर ननकाना साहिब जाने वाले हिन्दुओं को पाकिस्तान ने बार्डर पर रोका