BJP Archives -

भाजपा पंजाब की शांति भंग करके राज्य में डर और असुरक्षा का माहौल बनाना चाहती है- हरपाल सिंह चीमा
चंडीगढ़, 13 नवंबर 2026: आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी और 7 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग में भाजपा के संबंध की कड़ी निंदा की है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि शुरुआती जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि आरोपी के भाजपा से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हैं। धमकी की निंदा करते हुए, आप पंजाब के नेताओं ने साफ किया कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और न तो आप नेता ऐसी धमकियों से डरेंगे और न ही लोगों के लिए काम करना बंद करेंगे।

आप के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि धमकी देने वाला व्यक्ति हरियाणा का है और शुरुआती जांच में उसके भाजपा से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध सामने आए हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा पंजाब का शांतिपूर्ण माहौल खराब करना चाहती है और राज्य में डर और असुरक्षा का माहौल बनाना चाहती है।”

आप के सीनियर नेता ने आगे कहा, “पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है और यहां के लोग आतंक फैलाने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की ऐसी कोशिशों के पीछे छिपे इरादों को समझते हैं। किसी भी राजनीतिक नेता की जान को खतरे में डालने और लोगों में डर पैदा करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले से सख्ती से और कानून के हिसाब से निपटा जाएगा।

पंजाब सरकार की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं देगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।”

आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दी गई जान से मारने की धमकी की कड़ी निंदा की और कहा कि इस धमकी के संबंध में एक गैंगस्टर ने 7 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

The post भाजपा पंजाब की शांति भंग करके राज्य में डर और असुरक्षा का माहौल बनाना चाहती है- हरपाल सिंह चीमा appeared first on .

भाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है- बलतेज पन्नू
चंडीगढ़, 10 नवंबर 2026: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने प्रदूषण के नाम पर पंजाब के किसानों को लगातार निशाना बनाने और बदनाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी धान की कटाई शुरू भी नहीं हुई थी, तभी से दिल्ली में भाजपा नेताओं ने यही नारा लगाना शुरू कर दिया था कि दिल्ली में धुआं पंजाब से आ रहा है। भाजपा नेता दिवाली पर दिल्ली में बने गैस चैंबर जैसे हालात और अपनी प्रशासनिक नाकामियों को छिपाने के लिए हर दिन नए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के बयानों पर पलटवार करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि 1200 लोगों के रातों-रात पराली जलाने का दावा पूरी तरह से बेबुनियाद और बेतुका है। अगर कपिल मिश्रा के दावों में कोई सच्चाई है, तो उन्हें अपने ही नेता मनजिंदर सिंह सिरसा से जवाब मांगना चाहिए, जो कई दिनों से पंजाब से धुआं आने के बयान दे रहे हैं। पन्नू ने साफ़ किया कि इस साल पंजाब ने पराली जलाने की घटनाओं पर 90% कंट्रोल कर लिया है, जबकि पिछले साल 80% की कमी आई थी—जिसका सबूत खुद केंद्र सरकार के जवाब में है जो संसद के ऑफिशियल रिकॉर्ड में दर्ज है।

भाजपा की किसान विरोधी सोच पर हमला बोलते हुए पन्नू ने कहा कि भाजपा ने आज तक दिल्ली बॉर्डर पर काले खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों के बारे में कोई जवाब नहीं दिया है। हर दिन कोई न कोई भाजपा नेता आता है और पंजाब के मेहनती किसानों को बदनाम करने की नाकाम कोशिश करता है। पंजाब ने पराली जलाने की घटनाओं को लगभग पूरी तरह से रोक दिया है, इसलिए भाजपा को झूठी बातें करना बंद करके अपनी नाकामियों पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

The post भाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है- बलतेज पन्नू appeared first on .

खरगे के बयान के विरोध में दिल्ली-पटना से बेंगलुरु तक बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर 2026: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सोमवार को सभी राज्यों में पार्टी मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने खरगे के बयान को अशोभनीय और अपमानजनक बताते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

यह विवाद रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ जब भीड़ में से किसी ने कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर पलटवार करते हुए खरगे ने मंच से कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा। इस बयान का वीडियो सामने आते ही दोनों दलों के बीच सियासी घमासान तेज हो गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए एक विवादित बयान के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देश के विभिन्न राज्यों और महानगरों में सड़कों पर उतरकर व्यापक प्रदर्शन किया।

बिहार की राजधानी पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला और कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंका। वहीं जम्मू में कार्यकर्ताओं ने खरगे के पोस्टरों को आग के हवाले कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश जताया।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में भी भाजपा ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन कर खरगे से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। इसके अलावा दिल्ली मुंबई रांची कोलकाता और लखनऊ समेत देश के कई अन्य प्रमुख शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समन्वित तरीके से प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी से स्तब्ध और आहत हैं।

यह भी देखें: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा

The post खरगे के बयान के विरोध में दिल्ली-पटना से बेंगलुरु तक बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग appeared first on .

शशि थरूर बोले- भाजपा को राहुल गांधी को गंभीरता से लेना चाहिए
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर 2026: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को भाजपा को सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि पिछले कुछ महीनों में राहुल ने युवा मतदाताओं में लोकप्रियता हासिल की है।

थरूर एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा ने राहुल पर ध्यान दिया है इसलिए वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा था कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी।

प्रोग्राम में थरूर ने कांग्रेस से अलग विचार रखने पर भी बात की लेकिन कहा कि वे पार्टी की नीतियों का पूरा समर्थन करते हैं।

ये भी देखें: पीएम मोदी बोले- दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में है, कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं

The post शशि थरूर बोले- भाजपा को राहुल गांधी को गंभीरता से लेना चाहिए appeared first on .

बीजेपी का दावा राहुल गांधी वियतनाम गए, बोली- झूठ फैलाते-फैलाते थक गए, कांग्रेस ने किया पलटवार
चंडीगढ़, 20 अक्टूबर 2026: देशभर में एसआईआर को लेकर प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने दावा किया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वियतनाम गए हैं। पार्टी ने फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।

वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। जिसे बीजेपी ने राहुल गांधी बताया है। पार्टी ने कैप्शन में लिखा झूठ फैलाते-फैलाते थक गया। कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं। किसी को क्या ही पता चलेगा।

हालांकि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और विमान के वियतनाम जाने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल के विदेश जाने को मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। जबकि दूसरे लोग भी विदेश यात्राएं करते हैं।

बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल पहले भी ऐसा करते रहे हैं। बिहार में यात्रा के बाद भी राहुल गांधी वियतनाम यात्रा पर गए थे। संभव है कि इस बार भी वहीं गए हों।

वहीं बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा राहुल राजनीतिक काम का दबाव नहीं सह पाते। और कुछ समय बाद छुट्टी पर चले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी दो हफ्ते भी काम नहीं कर पाए। और फिर विदेश चले गए।

ये भी देखें: बांग्लादेश में शाकिब अल हसन के घर पर हमला, उपद्रवियों ने घर में आग लगाने की कोशिश की

The post बीजेपी का दावा राहुल गांधी वियतनाम गए, बोली- झूठ फैलाते-फैलाते थक गए, कांग्रेस ने किया पलटवार appeared first on .

बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन
दिल्ली, 15 अक्टूबर 2026: सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर और चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं को लेकर हुई सुनवाई के बाद बीजेपी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने राहुल गांधी को देश के लोकतंत्र के लिए अराजकता का प्रतीक करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी का विपक्ष के नेता जैसे जिम्मेदार पद पर होना कई भारतीयों के लिए देश का दुर्भाग्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दोहरे मापदंड अपनाते हुए संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र के भीतर अराजकता का प्रतीक बन चुके हैं। यह बात सच्चाई से सामने आई है। आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई। हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। एक ऐसी स्थिति जिसे कई भारतीय देश का दुर्भाग्य मानते हैं कि इतने महत्वपूर्ण पद पर एक ऐसा व्यक्ति बैठा है जो अराजक अपरिपक्व गैर-जिम्मेदार और संविधान से अनजान है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दोहरे मापदंडों पर चलती है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी अराजकता को बढ़ावा देते हैं। संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। यूनिफॉर्म में हमारी बहनों के साथ हुए अनुचित व्यवहार के लिए कौन जिम्मेदार है। विरोध प्रदर्शन करना एक मौलिक अधिकार है। हालांकि क्या यह अधिकार किसी को अपनी सीमाओं को लांघने संवैधानिक ढांचे से बाहर जाने और किसी भी स्थान पर हुड़दंगबाजी या नारेबाजी करने का लाइसेंस देता है। चाहे वह कोई सार्वजनिक स्थान हो सड़क हो या सुप्रीम कोर्ट का परिसर ही क्यों न हो।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी गतिविधियों के लिए तय जगहें निर्धारित हैं। एक प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए। यह कानूनी होना चाहिए। पूर्व अनुमति के साथ होना चाहिए और निर्धारित स्थान पर ही होना चाहिए। यही देश का कानून है। 10-11 तारीख को राहुल गांधी कहते हैं कि हम प्रदर्शन करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट का प्रांगण न्याय का मंदिर है। क्या भीड़तंत्र चलेगा। क्या लोग इकट्ठा करके न्यायपालिका को डराने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी देखें: सुप्रीम कोर्ट बोला – शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, पुलिस की ज्यादती सही नहीं

The post बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन appeared first on .

अखिलेश को बड़ा झटका, एसपी के तीन बागी विधायक बीजेपी में शामिल
अमेठी, 14 अक्टूबर 2026: अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। आज समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह बाहुबली विधायक अभय सिंह और विधायक विनोद चतुर्वेदी ने आज स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली।

राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक हैं। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से विधायक हैं। विनोद चतुर्वेदी जालौन की कालपी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन विधायकों ने 2022 में एसपी के टिकट पर चुनाव जीता था। लेकिन 2024 में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को वोट किया था।

बीजेपी ने इस बड़े ज्वॉइनिंग कार्यक्रम के लिए अमेठी को चुना है। इस कार्यक्रम में स्मृति ईरानी और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है।

यह भी देखें: केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे, बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

The post अखिलेश को बड़ा झटका, एसपी के तीन बागी विधायक बीजेपी में शामिल appeared first on .

भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया- भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने कैंप कार्यालय पर हुई सीबीआई रेड को लेकर भाजपा को तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया है। अब भाजपा पंजाब की जनता से मुझे मिल रहे प्यार से घबरा गई है। इसलिए भाजपा पंजाब सरकार और मुझे बदनाम करने के लिए अब सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। मेरे कैंप कार्यालय पर सीबीआई की रेड कराकर भाजपा ने पंजाब में अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा हमारे काम का मुकाबला नहीं कर सकती है। इसलिए अब उसने अपनी केंद्रीय जांच एजेंसियों को मैदान में उतार दिया है।

चुनाव से चंद महीने पहले पंजाब में केंद्रीय एजेंसियों के खुलेआम दुरुपयोग को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके कैंप कार्यालय पर सीबीआई की छापेमारी पंजाब सरकार की छवि को धूमिल करने की एक हताश कोशिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब चुनावों की अपनी तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि चुनी हुई राज्य सरकार और उसके नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियारों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा ने पंजाब चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है और अब पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जाएगा। इस तरह के कदम उनकी सरकार को पंजाब की जनता की सेवा करने की प्रतिबद्धता से डिगा नहीं पाएंगे।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी राजनीति से प्रेरित कार्रवाइयों से डरने के बजाय सुशासन और जन कल्याण पर अपना ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेगी। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का सहारा इसलिए ले रही है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से राज्य सरकार का मुकाबला करने में असमर्थ है। लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन को देखकर भाजपा में घबराहट लगातार बढ़ती जा रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यही वजह है कि अब केंद्रीय एजेंसियों को पंजाब के राजनीतिक अखाड़े में उतारा जा रहा है। लेकिन, पंजाब की एक मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा रही है और यहां के लोगों ने अपने राजनीतिक जनादेश में दखल देने की कोशिशों का हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। पंजाब की चुनी हुई सरकार इस तरह की हरकतों से कतई नहीं डरेगी और राज्य के अधिकारों, हितों व विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

The post भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया- भगवंत सिंह मान appeared first on .

पूर्व टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, पार्टी ने बनाया है राज्यसभा उम्मीदवार
कोलकाता, 05 अक्टूबर 2026: बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। इसके एक दिन बाद ही वह पार्टी में शामिल हुईं।

दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल मल्लिक ने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद के तौर पर काम किया था। विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

कोयल मल्लिक का भाजपा में स्वागत करते हुए पार्टी के पश्चिम बंगाल महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि अभिनेत्री सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

भाजपा के राज्य मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।

यह भी देखें: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा

The post पूर्व टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, पार्टी ने बनाया है राज्यसभा उम्मीदवार appeared first on .

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा
चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पर पलटवार किया है। आप के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा से पंजाब में राजनीतिक मार्च निकालने से पहले तीन बेसिक सवालों के जवाब देने को कहा है। वह गुजरात और राजस्थान से जुड़े नशों की खेप को रोकने में नाकाम क्यों रही है, जब 55 किलोमीटर का इंटरनेशनल बॉर्डर स्ट्रिप बीएसएफ के अधीन आता है तो वह पंजाब को क्यों टारगेट कर रही है, और वह पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान की तरफ क्यों मोड़ना चाहती है?

मंत्री ने कहा कि नशे के मुद्दे पर पंजाब को लेक्चर देने से पहले, भाजपा को अपने राज वाले राज्यों में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, केंद्र की जिम्मेदारी में बॉर्डर को सुरक्षित करना चाहिए और पंजाब के अधिकारों पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।

मंत्री ने भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम, एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती और पंजाब पुलिस द्वारा राज्य के बाहर तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह पंजाब में नशों के खिलाफ मार्च निकालने से पहले अपने राज्यों में नशा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करे और सुरक्षा मजबूत करे।

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू और खरड़ हलका इंचार्ज परमिंदर गोल्डी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “2007 से 2017 के बीच, जब पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार थी, तब राज्य में नशे की समस्या बड़े पैमाने पर थी।”

उन्होंने आगे कहा कि उस दौरान, ‘चिट्टा’ शब्द सामने आया और नशा संकट से काफी हद तक जुड़ गया, और पूरे पंजाब में खुलेआम नशे बांटे जा रहे थे। सरकारी गाड़ियों का भी नशा तस्करी के लिए गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। जब नशा से जुड़े मामलों की जांच चल रही थी, तब जालंधर से एक ईडी ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया गया।”

यह भी देखें: अकाली दल के पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा – बलतेज पन्नू

The post भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा appeared first on .