चंडीगढ़, 20 अक्टूबर 2026: देशभर में एसआईआर को लेकर प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने दावा किया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वियतनाम गए हैं। पार्टी ने फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।
वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। जिसे बीजेपी ने राहुल गांधी बताया है। पार्टी ने कैप्शन में लिखा झूठ फैलाते-फैलाते थक गया। कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं। किसी को क्या ही पता चलेगा।
हालांकि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और विमान के वियतनाम जाने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल के विदेश जाने को मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। जबकि दूसरे लोग भी विदेश यात्राएं करते हैं।
बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल पहले भी ऐसा करते रहे हैं। बिहार में यात्रा के बाद भी राहुल गांधी वियतनाम यात्रा पर गए थे। संभव है कि इस बार भी वहीं गए हों।
वहीं बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा राहुल राजनीतिक काम का दबाव नहीं सह पाते। और कुछ समय बाद छुट्टी पर चले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी दो हफ्ते भी काम नहीं कर पाए। और फिर विदेश चले गए।
ये भी देखें: बांग्लादेश में शाकिब अल हसन के घर पर हमला, उपद्रवियों ने घर में आग लगाने की कोशिश की

More Stories
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात