चंडीगढ़, 23 अक्टूबर 2026: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को भाजपा को सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि पिछले कुछ महीनों में राहुल ने युवा मतदाताओं में लोकप्रियता हासिल की है।
थरूर एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा ने राहुल पर ध्यान दिया है इसलिए वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा था कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी।
प्रोग्राम में थरूर ने कांग्रेस से अलग विचार रखने पर भी बात की लेकिन कहा कि वे पार्टी की नीतियों का पूरा समर्थन करते हैं।
ये भी देखें: पीएम मोदी बोले- दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में है, कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं

More Stories
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज की, ‘पीस बॉन्ड’ के खिलाफ की थी अपील
सिवान में पटाखों में आग लगने से भीषण विस्फोट, सात लोगों की मौत, 2 घंटे तक होते रहे धमाके
अरुणाचल सीमा पर टकराव को लेकर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, जानें LAC पर क्या कहा?