चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पर पलटवार किया है। आप के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा से पंजाब में राजनीतिक मार्च निकालने से पहले तीन बेसिक सवालों के जवाब देने को कहा है। वह गुजरात और राजस्थान से जुड़े नशों की खेप को रोकने में नाकाम क्यों रही है, जब 55 किलोमीटर का इंटरनेशनल बॉर्डर स्ट्रिप बीएसएफ के अधीन आता है तो वह पंजाब को क्यों टारगेट कर रही है, और वह पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान की तरफ क्यों मोड़ना चाहती है?
मंत्री ने कहा कि नशे के मुद्दे पर पंजाब को लेक्चर देने से पहले, भाजपा को अपने राज वाले राज्यों में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, केंद्र की जिम्मेदारी में बॉर्डर को सुरक्षित करना चाहिए और पंजाब के अधिकारों पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।
मंत्री ने भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम, एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती और पंजाब पुलिस द्वारा राज्य के बाहर तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह पंजाब में नशों के खिलाफ मार्च निकालने से पहले अपने राज्यों में नशा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करे और सुरक्षा मजबूत करे।
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू और खरड़ हलका इंचार्ज परमिंदर गोल्डी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “2007 से 2017 के बीच, जब पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार थी, तब राज्य में नशे की समस्या बड़े पैमाने पर थी।”
उन्होंने आगे कहा कि उस दौरान, ‘चिट्टा’ शब्द सामने आया और नशा संकट से काफी हद तक जुड़ गया, और पूरे पंजाब में खुलेआम नशे बांटे जा रहे थे। सरकारी गाड़ियों का भी नशा तस्करी के लिए गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। जब नशा से जुड़े मामलों की जांच चल रही थी, तब जालंधर से एक ईडी ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया गया।”
यह भी देखें: अकाली दल के पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा – बलतेज पन्नू

More Stories
‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल के लिए 7 सदस्यों की कमेटी गठित
पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा – हरभजन सिंह ईटीओ
बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का जताया विरोध, कहा- पंजाब का हिस्सा छीना जा रहा