बैंकॉक, 26 जुलाई : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे संघर्ष में हालात इतने खतरनाक हो गए हैं कि थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने कहा है कि यह संघर्ष जल्द ही युद्ध में बदल सकता है। शुक्रवार को थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे 8 जिलों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया। थाई सेना के एक कमांडर ने कहा है कि कंबोडिया बल प्रयोग करके थाई क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस संघर्ष पर एक आपात बैठक भी होनी है।
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद गुरुवार को हिंसक हो गया। शुक्रवार को कंबोडिया की ओर से कई गोले दागे गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। साथ ही, 5 अन्य घायल हो गए। थाईलैंड ने सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले 1.38 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है।
थाईलैंड ने कहा है कि वह समझौते की ओर बढ़ना चाहता है, लेकिन अगर हालात बिगड़ते हैं तो युद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने थाई सेना को ज़रूरत पड़ने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाईलैंड ने मलेशिया की मदद से बातचीत की पेशकश की है, लेकिन कंबोडिया की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
दरअसल, दोनों देश लगभग 800 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। इस क्षेत्र का कई किलोमीटर हिस्सा विवादित है। 2008 से 2011 तक चले संघर्ष में दोनों देशों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। बाद में 2013 में संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने इस विवाद का निपटारा कर दिया, लेकिन मई में संघर्ष फिर शुरू हो गया।

More Stories
दस्तावाजों में खुलासा : भारत से बचाने के लिए अमेरिका समक्ष गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
भारत, चीन और ब्राजील पर 500 फीसदी टैरिफ वाले बिल को ट्रंप की मनजूरी
ग्रीनलैंड पर ट्रंप के इरादों से नाराज यूरोप कर रहा अमेरिका सैन्य विकल्प पर विचार