शिमला, 21 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान मानव बम से हमला करने की धमकी मिली है। यह धमकी शिमला के जिला उपायुक्त (DC) की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई है। धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद एसपी शिमला के पत्र के आधार पर थाना सदर, शिमला में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ई-मेल एक अज्ञात ई-मेल आईडी से जिला उपायुक्त कार्यालय शिमला की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजी गई थी। इसके बाद इस ई-मेल को एसएसपी कार्यालय शिमला के माध्यम से थाना सदर शिमला को अग्रेषित किया गया।
दहशत फैलाने की साजिश
पुलिस के अनुसार, ई-मेल में दी गई जानकारी पूरी तरह अफवाह और झूठी पाई गई है। यह संदेश किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जानबूझकर इस उद्देश्य से भेजा गया था ताकि आम जनता में डर और दहशत फैलाई जा सके।
पुलिस ने कहा कि इस तरह की धमकियां न केवल लोगों में भय का माहौल बनाती हैं, बल्कि देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए भी गंभीर खतरा मानी जाती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

More Stories
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, 1 मार्च से स्कूलों में मोबाइल फोन बैन
पांवटा साहिब जा रही HRTC बस खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत
बर्फीले हालात में बच्चे को 33 किलोमीटर कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया