लुधियाना, 7 जून : पंजाब में 2 जून से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं और बारिश से लोगों को जो राहत मिल रही थी, वह अब समाप्त हो चुकी है। अब आप गर्मी झेलने के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो गया है। ऐसे में शनिवार से एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। 9 और 10 जून को पंजाब के कुछ जिलों में लू चल सकती है। प्रदेश में 12 जून तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बादल छाए रहे और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके कारण अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार नवांशहर, रोपड़, पठानकोट, होशियारपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री, मोहाली और जालंधर में 36 डिग्री, लुधियाना, चंडीगढ़ और गुरदासपुर में 37 डिग्री, और फिरोज़पुर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी देखें :4 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके, पैग के शौकीनों में निराशा का आलम!

More Stories
विधायक कोहली ने नगर निगम हाउस में बिना एजेंडा लाए दो प्रस्ताव करवाए पास
स्वर्गीय प्रो. वी.सी. वर्मा और कौशल्या जेठी की याद में विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे
नवीन अरोड़ा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जन्मदिन पर रची थी हत्या की साजिश