October 6, 2025

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या से व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या...

यूटा (अमेरिका), 11 सितम्बर : रूढ़िवादी युवा समूह ‘टर्निंग पॉइंट यूएसए’ के ​​सीईओ और सह-संस्थापक चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक डिबेट कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 31 साल के थे। जानकारी के मुताबिक, करीब 20 मिनट बाद एक हमलावर ने गोली चलाई, जो उनकी गर्दन में लगी। चार्ली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी थे। ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनकी मौत की जानकारी दी। ट्रंप ने चार्ली के सम्मान में देश के सभी राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रखने का आदेश दिया है।

संदिग्ध हिरासत में है

टर्निंग पॉइंट द्वारा आयोजित एक बहस में बोलते समय चार्ली किर्क को गोली मार दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि किर्क को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक संदिग्ध हिरासत में है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।

चार्ली के निधन की जानकारी देते हुए ट्रंप ने लिखा, “महान और सचमुच महान, चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता था और चार्ली जैसा दिल किसी के पास नहीं था। सभी उन्हें प्यार करते थे और उनका सम्मान करते थे, खासकर मैं। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मैं उनकी प्यारी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!”

यह भी देखें : पंजाबी व्यक्ति ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों में दोष स्वीकार किया