तरनतारन, 15 मार्च : आगामी विधानसभा चुनावों से पहले Sukhbir Singh Badal की अगुवाई वाली Shiromani Akali Dal ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष ने कंचनप्रीत कौर को तरनतारन विधानसभा हलके का नया इंचार्ज नियुक्त किया है। कंचनप्रीत कौर तरनतारन में हुए जिमनी चुनाव के दौरान काफी चर्चा में आई थीं। उस समय उनके खिलाफ कई मामले दर्ज होने और एक केस में तरनतारन में पूरी रात अदालत लगने की घटना के बाद उनका नाम पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बन गया था।
मां के लिए किया था जोरदार चुनाव प्रचार
जिमनी चुनाव में कंचनप्रीत कौर की माता प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा चुनाव मैदान में थीं। उस दौरान कंचनप्रीत कौर ने अपनी माता के लिए पूरे हलके में सक्रिय और जोरदार चुनाव प्रचार किया था। सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर किए गए अपने संदेश में कंचनप्रीत कौर को पार्टी की युवा, उत्साही और साहसी नेता बताते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिमनी चुनाव के दौरान उन्होंने बहादुरी और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम किया।
संगठन को मजबूत करने की उम्मीद
पार्टी अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि कंचनप्रीत कौर की अगुवाई में तरनतारन विधानसभा हलके में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी।
यह भी देखें : जालंधर की छात्रा के 6वीं मंजिल से छलांग लगाने का वीडियो आया सामने

More Stories
पंजाब में 71% शराब ठेकों का नवीनीकरण, बाकी के लिए सरकार लाएगी टेंडर
अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर तस्करी के 6 मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
जालंधर की छात्रा के 6वीं मंजिल से छलांग लगाने का वीडियो आया सामने