नई दिल्ली 2 जुलाई : इन दिनों हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले काफी बढ़ रहे है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ये समस्याएं बढ़ रही हैं। हालांकि, जब दिल कमजोर होने लगता है तो शरीर हमें सबसे पहले कुछ चेतावनी देता है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो बेहतर इलाज दिया जा सकता है और दिल की सेहत को और खराब होने से रोका जा सकता है। लेकिन कई लोग इन संकेतों को आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से समस्याएं गंभीर हो जाती हैं। आइए जानते हैं दिल के कमजोर होने पर शरीर में दिखने वाले कुछ संकेतों के बारे में।
छाती में दर्द
सीने में दर्द हृदय रोग का सबसे आम और गंभीर लक्षण है। इसे एनजाइना भी कहते हैं। यह दर्द छाती के बीच में, बाईं या दाईं ओर हो सकता है। कई बार यह दर्द गर्दन, कंधे या पीठ तक फैल जाता है। अगर आपको सीने में भारीपन, जकड़न या तेज दर्द महसूस हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।
पैरों में सूजन
अगर पैरों, टखनों या टांगों में लगातार सूजन बनी रहती है, तो यह हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है। जब दिल कमजोर होता है, तो पूरे शरीर में रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता, जिससे पैरों की नसों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है और सूजन आ जाती है।
थकान और कमजोरी
जब दिल कमजोर होता है, तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आपको कम तीव्रता वाली गतिविधि (जैसे चलना, सीढ़ियाँ चढ़ना) से भी सांस फूलने लगे या बहुत थकान महसूस होने लगे, तो यह दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
जबड़े में दर्द
कई बार हार्ट अटैक का दर्द जबड़े तक फैल जाता है। खास तौर पर महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान सीने की बजाय जबड़े या गर्दन में दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको बिना किसी चोट या दांत की समस्या के जबड़े में दर्द महसूस होता है, तो डॉक्टर से संपर्क करना ज़रूरी है।
पेट में दर्द या जलन
कभी-कभी दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में जलन, दर्द या भारीपन महसूस होता है। इसे अक्सर एसिडिटी समझकर अनदेखा कर दिया जाता है, लेकिन यह हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकता है।
मतली या उलटी
दिल की समस्या होने पर कई लोगों को चक्कर आना, मतली या उल्टी का अनुभव होता है। दिल के दौरे के दौरान ये लक्षण महिलाओं में खास तौर पर आम होते हैं।
पैर की पिंडली में दर्द
पैरों की मांसपेशियों में दर्द, खास तौर पर पिंडलियों में, परिधीय धमनी रोग (पीएडी) का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में, हृदय को रक्त की आपूर्ति में रुकावट होती है, जिससे पैरों में दर्द और अकड़न होती है।
More Stories
लोगों को पसंद नहीं आ रहा महंगा सोना, ग्राहकों का मूड बदला
क्या आपका लिवर फैटी हो गया है? घर बैठे ही लक्षणों को पहचाने
इस बार जल्द दिखेगा करवा चौथ का चांद, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त