वॉशिंगटन: Donald Trump ने अटॉर्नी जनरल Pam Bondi को उनके पद से हटा दिया है। बॉंडी लंबे समय से ट्रंप की करीबी सहयोगी मानी जाती थीं। Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर बॉंडी के काम की सराहना की और बताया कि अब वह निजी क्षेत्र में नई भूमिका निभाएंगी।
अटॉर्नी जनरल रहते हुए Pam Bondi को Jeffrey Epstein से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने और जांच के तरीके को लेकर कई विवादों का सामना करना पड़ा। बॉंडी की जगह अब उनके डिप्टी Todd Blanche कार्यभार संभालेंगे। बॉंडी ने कहा कि वह जिम्मेदारियों का सुचारू हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगी।
हाल के दिनों में दूसरा बड़ा बदलाव
गौरतलब है कि हाल ही में Kristi Noem को भी होमलैंड सिक्योरिटी प्रमुख पद से हटाया गया था, जिससे ट्रंप प्रशासन में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यह फैसला उस संसदीय सुनवाई के कुछ समय बाद आया, जिसमें Pam Bondi और सांसदों के बीच तीखी बहस हुई थी। एक मौके पर उन्होंने एक डेमोक्रेट सांसद को अपमानजनक टिप्पणी भी की थी।
ट्रंप का यह फैसला प्रशासन में बड़े बदलाव का संकेत देता है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बदलाव का अमेरिकी राजनीति और न्याय व्यवस्था पर क्या असर पड़ता है।
यह भी देखें : अमरीका के रक्षा बजट में 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने की तैयारी

More Stories
अमरीका के रक्षा बजट में 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने की तैयारी
खैबर पख्तूनख्वा पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले में 5 लोगों की मौत
ईरान-ओमान का प्रस्ताव, मिल के करेंगे होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा