नई दिल्ली, 14 मार्च : अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei और Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वालों को 10 मिलियन डॉलर (लगभग 92.47 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने की घोषणा की है। यह घोषणा अमेरिकी विदेश विभाग के Rewards for Justice Program के तहत की गई है, जिसका संचालन U.S. Department of State की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस द्वारा किया जाता है।
IRGC से जुड़े अधिकारियों की जानकारी मांगी
अधिकारिक बयान के अनुसार, यह इनाम उन लोगों को दिया जाएगा जो Mojtaba Khamenei या Islamic Revolutionary Guard Corps से जुड़े शीर्ष अधिकारियों के बारे में ठोस और प्रमाणिक जानकारी देंगे। बताया गया है कि ये अधिकारी उन नेटवर्कों का संचालन करते हैं जो वैश्विक स्तर पर कई गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कदम
अमेरिका का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे नेटवर्कों को बाधित करना है जो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं। जानकारी देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की जा सकती है।
ईरान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति
विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम ईरान की सैन्य और रणनीतिक नेतृत्व पर दबाव बढ़ाने की अमेरिकी नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी देखें : महुआ मामला: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश के हिस्से पर लगाई रोक

More Stories
अमेरिकी सेना ने ईरान के खारग द्वीप पर सैन्य ठिकानों को किया तबाह: ट्रंप
13 साल की बेटी के साथ किम जोंग ने शूटिंग रेंज में की शूटिंग
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के हमलों की निंदा वाले प्रस्ताव को भारत का समर्थन