October 6, 2025

भारत, चीन और रूस के मिलन को अमेरिका के वित्त मंत्री ने बताया दिखावा

भारत, चीन और रूस के मिलन को...

वाशिंगटन, 2 सितम्बर : अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि नए गठबंधन के पीछे भारत, रूस और चीन के अपने हित छिपे हैं, जैसा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में हर साल होता है। ये सभी बुरे लोग हैं। भारत-रूस युद्ध को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने ये बातें फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहीं।

साक्षात्कार के दौरान एक सवाल के जवाब में, बेसेंट ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हालिया मुलाकात को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि यह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का एक नियमित आयोजन था, जो सिर्फ़ एक दिखावा था। इसके साथ ही, उन्होंने भारत-रूस और चीन को ‘बुरे लोग’ भी कहा।

‘भारत-चीन रूस युद्ध को बढ़ावा दे रहे हैं’

वित्त मंत्री ने ज़ोर देकर कहा, “भारत दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला लोकतंत्र है। इसके मूल्य रूस की तुलना में हमारे और चीन के ज़्यादा क़रीब हैं।” हालाँकि, उन्होंने भारत और चीन दोनों को बुरा करार दिया और कहा, “देखिए, ये बुरे लोग हैं… भारत और चीन रूसी युद्ध मशीन को बढ़ावा दे रहे हैं… मुझे लगता है कि एक समय आएगा जब हम और हमारे सहयोगी आगे आएंगे। हम इन लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

‘भारत-अमेरिका मिलकर समाधान निकालेंगे’

द्विपक्षीय संबंधों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत की नींव मज़बूत है और इस बात पर ज़ोर दिया कि दोनों लोकतंत्र अपने मतभेदों को सुलझाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, “दो महान देश मिलकर इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे।”

यह भी देखें : अमेरिका पहुंचे भारतीय सेना के जवान, अमेरिकी सेना के साथ करेंगे युद्धाभ्यास