November 20, 2025

अमेरिका में गर्वमेंट शटडाऊन, फैडरल गवर्नमेंट के अपरेशन ठप

अमेरिका में गर्वमेंट शटडाऊन...

वाशिंगटन, 1 अक्तूबर : अमेरिका, जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, अब एक शटडाउन का सामना कर रहा है। यह 2018 के बाद से पहला अवसर है जब देश में ऐसा हुआ है, और यह अमेरिका के इतिहास में 22वां शटडाउन है। पिछली बार, 22 दिसंबर 2018 को शटडाउन शुरू हुआ था, जो 25 जनवरी 2019 तक 35 दिनों तक चला था, और यह पिछले चार दशकों में सबसे बड़ा शटडाउन माना गया था, जिसके कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लगभग 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

अमेरिकी सरकार को अपने संचालन के लिए वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होती है, जिसे आमतौर पर कर्ज लेकर पूरा किया जाता है। इसके लिए एक विधेयक अमेरिकी संसद के प्रतिनिधि सभा में पेश किया जाता है। लेकिन इस बार, फंडिंग बिल को संसद से मंजूरी नहीं मिल पाई, जिसके परिणामस्वरूप देश में शटडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई।

20 लाख कर्मचारियों की सैलरी फंसी

शटडाउन से अमेरिका की सरकार को अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसा नहीं मिलेगा। साथ ही दूसरे खर्चों पर भी रोक लग जाएगी। शटडाउन के कारण फेडरल गवर्नमेंट का ऑपरेशन ठप हो जाएगा। 20 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलेगी और उन्हें जबरन छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। कई संस्थान अस्थाई रूप से बंद कर दिए जाएंगे। इससे अमेरिका के एयरपोर्ट पर बहुत अधिक ट्रैफिक बढ़ जाएगा। सरकार को अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ती है। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली जरूरी एजेंसियों के कर्मचारी ही काम करते हैं।

नौकरियों पर असर

एयरलाइनों ने चेतावनी दी है कि शटडाउन से उड़ानों पर सीधा असर पड़ सकता है। लेबर डिपार्टमेंट का कहना है कि वह अपनी मासिक बेरोजगारी रिपोर्ट जारी नहीं करेगा, जो आर्थिक सेहत का बारीकी से देखा जाने वाला पैमाना है। अमेरिका के सरकारी विभागो में जॉब ओपनिंग में पिछले एक हफ्ते में 87 फीसदी गिरावट आई है। कुछ ही दिनों में यह 10,000 से गिरकर 1,300 रह गई है। साफ है कि सरकार को पहले से ही शटडाउन की आशंका थी।

यह भी देखें : फिलीपींस में भूकंप से तबाही, 22 लोगों की मौत, कई इमारतें नष्ट