जालंधर, 15 मार्च : शहर के जालंधर हाइट्स अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में एक 14 वर्षीय छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भूमिका के रूप में हुई है, जो कैंब्रिज स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आई सच्चाई
घटना के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह माना जा रहा है कि छात्रा ने खुद ही यह कदम उठाया। फुटेज में देखा गया कि छात्रा स्कूल से अकेले बाहर निकलती है और बाद में एक ऑटो-रिक्शा में बैठकर जालंधर हाइट्स अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स पहुंचती है। कॉम्प्लेक्स में पहुंचने के बाद छात्रा लिफ्ट के जरिए छठी मंजिल पर गई। वहां से कूदने से पहले उसने सुरक्षा गार्ड से कुछ देर संक्षिप्त बातचीत भी की थी। इसके तुरंत बाद उसने बालकनी से छलांग लगा दी।
परिवार ने पहले लगाया था लापरवाही का आरोप
घटना के बाद छात्रा के परिवार ने शुरुआत में स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों को शक था कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है, जिसके चलते मामले ने गंभीर रूप ले लिया।
हालांकि अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें : अमित शाह के पंजाब दौरे का सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया स्वागत

More Stories
पंजाब में 71% शराब ठेकों का नवीनीकरण, बाकी के लिए सरकार लाएगी टेंडर
अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर तस्करी के 6 मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
कंचनप्रीत कौर को शिरोमणि अकाली दल ने तरनतारन हलके का इंचार्ज बनाया