चंडीगढ़, 27 नवंबर : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना भोगपुर, जिला जालंधर में तैनात ए.एस.आई. जसविंदर सिंह को 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जालंधर शहर के मकसूदां निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।
टारगेट हमलों की थी योजना : डीजीपी गौरव यादव
जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता को थाना भोगपुर में दर्ज एक मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। उस मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता को गिरफ्तार न करने, पिस्तौल की बरामदगी न दिखाने और पहले से गिरफ्तार आरोपी सुरजीत सिंह के लिए आगे पुलिस रिमांड न मांगने के बदले एस.एच.ओ. राजेश कुमार के नाम पर 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने वह बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी जिसमें आरोपी ए.एस.आई. 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
एस.एच.ओ. की भूमिका की भी जांच की जा रही है
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता की गुजारिश पर रिश्वत की राशि को कम करके 2 लाख रुपये कर दिया गया था। जांच के दौरान एस.एच.ओ. राजेश कुमार द्वारा रिश्वत मांगने के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि आगे की जांच में एस.एच.ओ. की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी देखें : मुख्यमंत्री द्वारा जापान के साथ प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी की वकालत

More Stories
पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल अभी भी जारी, यात्री परेशान
जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव से पहले थाना प्रमुखों के तबादले
गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ में हरियाणा की अलग विधानसभा की मांग खारिज की