December 1, 2025

चारुमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी विजिलेंस विभाग

चारुमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार के...

मोगा, 23 नवम्बर : मोगा की पूर्व एडीसी और नगर निगम कमिश्नर चारुमिता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ये बढ़ती ही जा रही हैं। पिछले मामलों में उन्हें 6 नवंबर को निलंबित कर दिया गया था। अब विजिलेंस विभाग, फिरोजपुर ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज्य सरकार के आदेशों के बाद, चारुमिता को 7 नवंबर को मोगा से रिलीव कर दिया गया था। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय चंडीगढ़ में रखा गया है।

शुक्रवार देर रात विजिलेंस विभाग, फिरोजपुर ने चारुमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। चारुमिता 2014 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं।

यह भी देखें : पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल! नवजोत सिंह सिद्धू फिर हो रहे हैं सक्रिय