चंडीगढ़, 15 फरवरी : भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम के 25वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 702 स्थानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, यह निर्णायक अभियान 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था।
सभी जिलों की पुलिस टीमों ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के समन्वय से राज्यभर में विशेष ऑपरेशन चलाए।
232 गिरफ्तार, 3 हथियार बरामद
25वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 232 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 हथियार बरामद किए। अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 9244 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 89 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 165 लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने 7 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी काबू किया। गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए आम लोग गोपनीय रूप से एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर संपर्क कर सकते हैं।
‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान भी जारी
गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम के साथ-साथ पुलिस ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 350वें दिन भी कार्रवाई जारी रखी। आज 96 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 3.1 किलो हेरोइन, 7 किलो भुक्की, 640 नशीली गोलियां/कैप्सूल, 58,050 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। पिछले 350 दिनों में कुल 49,602 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत आज 41 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया गया। पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य को गैंगस्टर और नशा मुक्त बनाने के लिए यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह भी देखें : ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत मसौल का सरकारी स्कूल बना मॉडल स्कूल : बैंस

More Stories
‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत मसौल का सरकारी स्कूल बना मॉडल स्कूल : बैंस
शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) होला-मोहल्ला में करेगा सियासी सम्मेलन
अनिल विज और एसपी उपासना के बीच तीखी बहस, बैठक में गरमाया माहौल