चंडीगढ़, 26 मार्च : वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वड़िंग ने दिवंगत डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में CBI जांच की मांग को मुख्यमंत्री के इशारे पर टाल दिया। मजीठिया ने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग ने CBI जांच से बचने के लिए जानबूझकर देरी की। उनका कहना है कि राजस्थान से बस बॉडी लगाने वाली फाइल खुलने के डर से वड़िंग इस मुद्दे पर पीछे हट रहे हैं।
विपक्ष के नेता बाजवा ने की जांच की मांग
मामले में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने CBI जांच की मांग की है। मजीठिया ने कहा कि वड़िंग पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें CBI जांच मंजूर नहीं। मजीठिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस के तीन सांसद राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह और शेर सिंह घुबाया ने अब तक गृह मंत्री को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग नहीं की है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद सत्र के दौरान आश्वासन दिया था कि यदि सभी सांसद लिखकर दें, तो मामले की CBI जांच करवाई जा सकती है।
सीएम भगवंत मान के इशारे पर हो रहा काम: आरोप
मजीठिया ने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के इशारे पर काम कर रहे हैं और विपक्ष को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। मजीठिया ने कांग्रेस हाईकमान से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और इसमें आम आदमी पार्टी सरकार और उसके मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचार व अपराध का पर्दाफाश हो सकता है।
AAP की मदद करने के आरोप
अंत में मजीठिया ने कहा कि राजा वड़िंग अब आम आदमी पार्टी की मदद करने में लगे हुए हैं और मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
आय 631 करोड़ और खर्च 756 करोड़, पंजाबी यूनिवर्सिटी का घाटे वाला बजट पास
हाई कोर्ट : एसपी पर लगे गंभीर आरोपों की जांच 3 हफ्तों में पूरी करने के निर्देश
हरदीप सिंह मुंडियां ने 14 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे