November 20, 2025

दीपिका पादुकोन की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर क्या बोली सोनाक्षी?

दीपिका पादुकोन की 8 घंटे शिफ्ट...

नई दिल्ली, 2 नवम्बर : दीपिका पादुकोण भले ही इस साल किसी फिल्म में नज़र न आई हों, लेकिन वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। बड़े पर्दे से दूर होने के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक मुद्दा उठाया है, जिस पर सेलिब्रिटीज़ भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, जब दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से हटाया गया था, तो इसकी एक वजह यह बताई गई थी कि एक्ट्रेस ने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। इस मुद्दे पर कई सेलिब्रिटीज़ ने उनका समर्थन किया, तो कुछ ने असहमति जताई। जानिए सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कहा है।

8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर सोनाक्षी ने क्या कहा?

इंडस्ट्री में 15 सालों से काम कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर सहमति जताई। मिड-डे के मुताबिक, अभिनेत्री ने कहा, “मैंने 8 घंटे या 18 घंटे भी काम किया है। यह प्रोजेक्ट और उससे जुड़े लोगों पर निर्भर करता है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर चीजें ज़्यादा व्यवस्थित होतीं, तो सेट पर 14 घंटे लगने वाला काम आठ घंटे में हो सकता था।”

सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही सुधीर बाबू की आगामी फिल्म ‘जटाधारा’ में नज़र आएंगी। अभिनेत्री इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं और ट्रेलर में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। दिव्या खोसला और शिल्पा शिरोडकर भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रही हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म ‘निकिता राय’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

यह भी देखें : माधुरी और विद्या बालन ने गाने ‘आमी जे तोमार 3.0’ से तहलका मचा दिया