चंडीगढ़, 28 फरवरी: पंजाब के एक शादी समारोह में उस समय दिलचस्प माहौल बन गया, जब मशहूर पंजाबी गायक रंजीत बावा मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे और कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी मौजूद थे।
मजाक में कही गई बात बनी चर्चा का विषय
कार्यक्रम के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में मजीठिया ने रंजीत बावा से मजाक करते हुए कहा, “अब तेरी सिक्योरिटी विदड्रॉ (वापस) करवा देंगे।” यह टिप्पणी हाल के दिनों में पंजाब के चर्चित गायकों की सुरक्षा वापस लिए जाने के मुद्दे के संदर्भ में की गई थी। दोनों के बीच हुई इस दोस्ताना नोकझोंक ने समारोह में मौजूद मेहमानों का खूब मनोरंजन किया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक तंज मान रहे हैं, जबकि कई इसे एक कलाकार और राजनेता के बीच निजी मित्रता का उदाहरण बता रहे हैं।
गौरतलब है कि पंजाब में पिछले कुछ समय से वीआईपी सुरक्षा, खासकर गायकों और कलाकारों की सुरक्षा को लेकर बहस जारी है। ऐसे माहौल में मजीठिया का यह मजाक लोगों का खास ध्यान खींच रहा है। रंजीत बावा ने भी इस टिप्पणी का मुस्कुराते हुए जवाब दिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा बना रहा।
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोगों ने कई तरह की टिप्पणियां की हैं। कुछ ने इसे महज मनोरंजन बताया, तो कुछ ने इसे मौजूदा राजनीतिक हालात से जोड़कर देखा। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी देखें : बरनाला में राहुल गांधी की रैली आज, 2027 चुनावों का चढ़ेगा रंग

More Stories
टी.ई.टी. सबंधी मीटिंग आगे बढ़ाने से नाराज अध्यापक 2 मार्च को करेंगे प्रदर्शन
पद से हटने के बाद एस.जी.पी.सी. पर आक्रामक हुए ज्ञानी रघबीर सिंह
हाईकोर्ट ने पादरी अंकुर नरूला की गतिविधियों पर जारी किया नोटिस