मुंबई, 9 फरवरी : संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद फिल्म में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रभास को छोड़कर फिल्म के लगभग सभी प्रमुख किरदारों को बदला जा रहा है। दीपिका के बाद खबरें आई थीं कि उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है। इस समय स्पिरिट की शूटिंग हैदराबाद में जारी है। एक्शन से भरपूर और बड़े बजट की यह फिल्म अब अपने स्केल और स्टार पावर से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में है।
प्रकाश राज को प्रोजेक्ट से हटाने की चर्चा
OTT प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता प्रकाश राज, जिन्हें शुरुआत में फिल्म के अहम कलाकारों में शामिल माना जा रहा था, को कथित तौर पर प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है। फिल्म के लॉन्च वीडियो में प्रकाश राज की प्रभावशाली आवाज सुनाई देने के बाद से ही माना जा रहा था कि स्पिरिट में उनकी भूमिका काफी मजबूत और असरदार होगी। इससे उनके किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई थी।
स्क्रिप्ट को लेकर वांगा से बहस की खबर
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर प्रकाश राज और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच स्क्रिप्ट और एक खास सीन की शूटिंग को लेकर तीखी बहस हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि इससे अभिनेता प्रभास भी नाराज हो गए। अटकलें हैं कि शूटिंग के दौरान प्रकाश राज के व्यवहार से प्रोडक्शन टीम भी असंतुष्ट थी, जिसके चलते उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी या हटाया गया।
हालांकि, इस पूरे मामले पर न तो प्रकाश राज और न ही फिल्म निर्माताओं की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में स्पिरिट से जुड़ा यह विवाद फिलहाल अटकलों का विषय बना हुआ है।
यह भी देखें : भारत की इंग्लैंड पर जीत पर अमिताभ बच्चन ने मनाई खुशी

More Stories
रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट से मिली धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट पर
भारत की इंग्लैंड पर जीत पर अमिताभ बच्चन ने मनाई खुशी
‘घूसखोर पंडत’ के डायरैक्टर और टीम पर केस दर्ज, शांति भंग करने का आरोप