मुम्बई, 7 अप्रैल : इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘रामायणम्’ ने अपने पहले टीज़र के साथ दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। लॉस एंजेलेस और मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की पहली झलक सामने आई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने साफ किया है कि इस बार रावण को सिर्फ एक खलनायक के रूप में नहीं दिखाया जाएगा।
यश द्वारा निभाया गया रावण एक बहुआयामी किरदार होगा, महान योद्धा, विद्वान, शिव भक्त, संगीत में निपुण, सक्षम शासक। फिल्म में यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे अहंकार और क्रोध अंततः उसके पतन का कारण बनते हैं।
भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर ले जाने की कोशिश
यश इस प्रोजेक्ट में अभिनेता के साथ-साथ निर्माता के रूप में भी जुड़े हैं। उन्होंने Variety को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका सपना भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले जाना है। इसी दिशा में उन्होंने लॉस एंजेलेस के एक हाई-एंड वीएफएक्स स्टूडियो के साथ साझेदारी की, जहां उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि इस स्टूडियो के पीछे एक भारतीय का बड़ा योगदान है।
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे रणबीर कपूर — भगवान राम, साई पल्लवी — सीता, यश — रावण, सनी देओल — हनुमान, रवि दुबे — लक्ष्मण। ‘रामायणम्’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, पहला भाग: दिवाली 2026, दूसरा भाग: दिवाली 2027।
रणबीर कपूर ने की यश की तारीफ
टीज़र लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने यश के रावण अवतार की जमकर तारीफ की और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को बेहद प्रभावशाली बताया। फिल्म की भव्यता, कहानी की नई व्याख्या और स्टारकास्ट को देखते हुए ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

More Stories
हनुमान जयंति पर राम भक्तों को तौहफा, रामायणम का टीजर लांच हुआ
Priyanka Chopra ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, लंगर में की सेवा
शाहरुख खान ने पत्नी के लिए खरीदी 1.4 करोड़ की लग्ज़री कार