चंडीगढ़, 10 जून 2026: पंजाब में मॉनसून आने में अभी 3-4 सप्ताह बाकी हैं, लेकिन भाखड़ा डैम में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) चिंतित हो गया है। बोर्ड ने पार्टनर राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से तय कोटे से ज्यादा पानी लेने की अपील की है।
भाखड़ा डैम की अधिकतम क्षमता 1680 फीट है। currently जल स्तर 1578.07 फीट पहुंच चुका है, जो पिछले साल की इसी अवधि से करीब 21.47 फीट ज्यादा है। हिमाचल प्रदेश में तेज गर्मी के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं, जिससे सतलुज और उसकी सहायक नदियों में पानी का बहाव बढ़ गया है।
BBMB का कहना है कि अगर डैम का स्तर कम नहीं किया गया तो मॉनसून में भारी बारिश और बर्फ पिघलने से पंजाब और हिमाचल में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। बोर्ड ने राज्यों से सलाह दी है कि धान की सिंचाई के मौसम में नहरों का पानी ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, ताकि गोविंद सागर झील में मानसून के पानी के लिए पर्याप्त जगह बन सके।
मंगलवार को BBMB मुख्यालय में टेक्निकल कमेटी की बैठक हुई। इसमें जल प्रबंधन, सिंचाई जरूरतों और डैम की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने राज्यों को साफ संदेश दिया कि वे भाखड़ा डैम से ज्यादा पानी निकलवाएं, ताकि मानसून शुरू होने से पहले डैम का स्तर घटाया जा सके।
यह भी देखें: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में नए सदस्य बनेंगे हिमाचल और राजस्थान, पंजाब का विरोध

More Stories
हिमाचल में टीजीटी आर्ट्स ट्रेनी के 425 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 414 उम्मीदवारों का चयन
बैजनाथ के चौबीन में युवक ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
लुधियाना नगर निगम जोन बी में हंगामा, अकाली पार्षद कमल अरोड़ा ने एसई प्रवीण सिंगला पर किया हमला