पटना, 16 जुलाई 2026: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में गंभीर मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए नई सुविधा जल्द शुरू होने वाली है।
अस्पताल की नई बिल्डिंग में तैयार हो रहा 120 बेड का आधुनिक इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) सितंबर महीने तक मरीजों के लिए खुलने की उम्मीद है।
इस नए आईसीयू के शुरू होने से पीएमसीएच की क्रिटिकल केयर क्षमता काफी बढ़ जाएगी। दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, मल्टी ऑर्गन फेलियर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।
इससे मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत भी कम हो जाएगी।
बता दें कि फिलहाल पीएमसीएच में विभिन्न विभागों में कुल 250 से ज्यादा आईसीयू बेड संचालित हैं। इनमें इमरजेंसी में 60 बेड, सर्जरी-ऑर्थोपेडिक्स-न्यूरोसर्जरी में करीब 85 बेड, शिशु रोग विभाग में 58 बेड, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 36 बेड और मेडिसिन विभाग में 60 बेड शामिल हैं।
ये भी देखें: बिहार सरकार का सख्त एक्शन, डबल मीनिंग और जातिसूचक अश्लील गानों पर लगेगी रोक

More Stories
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी हुए शामिल
वायुसेना के विंग कमांडर हनी ट्रैप आरोप में गिरफ्तार, संवेदनशील जानकारी लीक का मामला
अतीक अहमद के बेटे को पैरोल, भाई अबान के जनाजे में होंगे शामिल