चंडीगढ़, 29 मई 2026: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर रुपिंदर सिंह के निर्देशों में चल रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम में थाना सलेम टाबरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार अतिरिक्त डीसीपी जोन-1 समीर वर्मा और एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सलेम टाबरी के प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह की टीम चौकी एलडीको इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर जिंदर लाल सिद्धू के साथ मुख्य जीटी रोड स्थित मेट्रो के पीछे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान गांव भट्टियां की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और हाथ में पकड़े प्लास्टिक के थैले को सड़क किनारे फेंककर भागने की कोशिश करने लगा।
पुलिस टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बासू पुत्र दीपु, निवासी मकान नंबर 208, गली नंबर 2, हजूरी बाग कॉलोनी, भट्टियां, लुधियाना के रूप में बताई। फेंके गए प्लास्टिक थैले की तलाशी लेने पर उसमें 5 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ।
यह भी देखें: नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 व्यक्ति फिरोजपुर में गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन, 2 किलो ICE और एक पिस्तौल बरामद

More Stories
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने फिर मांगा इंसाफ, पुलिस और सरकार पर सवाल
पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार, बठिंडा में सबसे अधिक 38 डिग्री तापमान
चंडीगढ़ की सुरक्षा को मिलेगी नई AI सुरक्षा कवच, CCTV नेटवर्क होगा दोगुना