October 15, 2026

इंफाल में फूड पॉइजनिंग से बीएसएफ के 75 जवान अस्पताल में भर्ती

दिवाली से पहले बीएसएफ...

इंफाल, 15 अक्टूबर 2026: मणिपुर की राजधानी इंफाल में गुरुवार को संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण सीमा सुरक्षा बल के 75 जवानों समेत तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को उल्टी और मतली की शिकायत होने के बाद क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों के मुताबिक बीएसएफ के जवानों और तीन नागरिकों को गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि नाश्ता करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी व मतली की समस्या होने लगी। आरआईएमएस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों को आपातकालीन विभाग में तत्काल उपचार दिया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। प्रारंभिक तौर पर उनके बीमार होने की वजह संदिग्ध फूड पॉइजनिंग मानी जा रही है।

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के बयान के अनुसार राज्य पुलिस कमांडो की टीम ने मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई इलाके में अभियान चलाकर प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपाक के 39 वर्षीय सक्रिय सदस्य अहोंगशांगबाम पिंकुमणि सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के क्वाक्ता इलाके से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी वांगलेन से जुड़े 60 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल हकीम को गिरफ्तार किया।

ये भी देखें: सुप्रीम कोर्ट बोला – शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, पुलिस की ज्यादती सही नहीं