चाईबासा, 11 अक्तूबर : सारंडा के घने जंगल में शुक्रवार को हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हेड कांस्टेबल (जीडी) महेंद्र लश्कर की कल रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शहीद जवान असम के रहने वाले थे। वहीं, इंस्पेक्टर (जीडी) के.के. मिश्रा और एएसआई (जीडी) रामकृष्ण गगराई घायल हैं और उनका राउरकेला के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल जवान रामकृष्ण गगराई खरसावां विधायक दशरथ गगराई के भाई हैं।
तलाशी अभियान तेज कर दिया है
सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान किया जा रहा है। इस बीच, शहीद जवान महेंद्र लश्कर की शहादत पर पूरा बल शोक में है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। घटना की जाँच जारी है और सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार देर शाम माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जहाँ सुरक्षा बल माओवादी गतिविधियों पर नज़र रखने और सक्रिय अभियान चलाने के लिए मौजूद थे। अभियान के दौरान कई राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें कई जवान घायल हो गए।
यह भी देखें : मारिया कोरिना मचाडो ने नोबेल शांति पुरस्कार ट्रम्प को समर्पित किया

More Stories
एपस्टीन तस्वीरों पर ट्रंप का बयान: “कोई बड़ी बात नहीं”, नई तस्वीर से राजनीतिक विवाद
मगध एक्सप्रेस में झिंगरा-पहाड़ के बीच डिब्बे में विस्फोट, यात्रियों में भगदड़
17 साल बाद खालिदा जिया के बेटे की वतन वापसी, अचानक लौटने की वजह क्या?