चंडीगढ़, 20 अक्तूबर : लोकप्रिय पंजाबी गायिका कौर बी ने अपने एक पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। इस वीडियो को कुछ शरारती तत्वों ने ‘एक होटल में पुलिस की छापेमारी’ की कहानी के साथ पेश किया था, जबकि असल में यह सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर के भोग काल का था।
कौर बी ने इस विवादित वीडियो के जवाब में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह पिछले पांच-छह महीनों से इस वीडियो को नज़रअंदाज़ कर रही थीं, लेकिन अब जब यह फिर से वायरल होने लगा है, खासकर टिकटॉक इस्तेमाल करने वाले विदेशियों द्वारा, तो उन्हें जवाब देना ही पड़ा।

More Stories
पिनच्ड नर्व की समस्या से जूझ रहे सोनू निगम, बीमार होने के बावजूद शो रद्द नहीं किया
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, 22 वर्ष की उम्र में लगाई फांसी
दिग्गज फिल्म निर्माता आर.बी. चौधरी का सड़क हादसे में निधन