लुधियाना, 29 अक्तूबर : पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य के लोगों को आरटीओ दफ्तरों के झंझट से बचाने के लिए आज से पंजाब भारत में आरटीओ सेवाओं को फेसलेस करना शुरू कर दिया है। आज से पंजाब भर के लोगों को आरटीओ दफ्तर से जुड़ी 56 सेवाएं सेवा केंद्र पर या घर बैठे मिलेंगी।
इन सेवाओं की शुरुआत आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सोसोदिया ने लुधियाना में आरटीओ दफ्तर पर ताला लगाकर की। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है।
सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन लिया जा सकता है
उन्होंने कहा कि हमने लोगों की परेशानी खत्म करने के लिए फेसलेस आरटीओ सेवाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को अपना स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए केवल ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर जाना होगा। इसके अलावा, बाकी सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन लिया जा सकता है। इस अवसर पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा, विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक बीबी राजिंदर पाल कौर छीना, चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़ आदि उपस्थित थे।
यह भी देखें : हरियाणा में पंजाब के विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

More Stories
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के हार्ट आर्टरी में मिला ब्लॉकेज, जयपुर में हुआ सफल इलाज
अमृतसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी, एक महिला गिरफ्तार
बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी