लखनऊ, 21 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार स्पेशल टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Special TET Result पर क्लिक करें। लॉगिन क्रेडेंशियल जमा करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। फिर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
यूपी स्पेशल टीईटी की परीक्षा में कुल 38902 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 50666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15159 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 43015 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 23743 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव
आर्टिकल 370 हटने के बाद लद्दाख में आज पहली बार पंचायत-निकाय चुनाव, लेह और कारगिल में वोटिंग