चंडीगढ़/जालंधर, 31 अक्तूबर : पंजाब रोडवेज/पीआरटीसी कांट्रैक्चुअल इंप्लाइज यूनियन ने शुक्रवार 31 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन और हड़ताल संबंधी अपना ऐलान वापस ले लिया है। यूनियन के महासचिव शमशेर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार 31 अक्टूबर को किलोमीटर स्कीम के टेंडर जारी करने जा रही है, जिसके विरोध में यूनियन ने ऐलान किया था कि 31 अक्टूबर को पंजाब रोडवेज/पीआरटीसी कर्मचारी जालंधर बंद कर रामा मंडी में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाना था
इसके अलावा संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाना था, लेकिन सरकार ने इस टेंडर को फिलहाल स्थगित कर दिया है, इसलिए यूनियन ने ये विरोध प्रदर्शन वापस लेने का फैसला किया है। इस बीच, पंजाब रोडवेज/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन तरनतारन उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए 31 तारीख को विरोध प्रदर्शन करेगी ताकि तरनतारन के लोगों को राज्य सरकार की इन कमियों से अवगत कराया जा सके।
यह भी देखें : जत्थेदार गडग़ज प्रकाश पर्व मनाने के लिए जत्थे के साथ पाकिस्तान भी जाएंगे

More Stories
पंजाब के 18,000 सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी ट्रैकिंग सिस्टम लागू
बैंक घोटाला मामला : हरियाणा सरकार ने 3 IAS अधिकारी निलंबित किए
नशा तस्कर की मदद के आरोप में 5 पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज