मुंबई, 18 नवम्बर : इस महीने की शुरुआत में महिला विश्व कप के यादगार फाइनल की मेज़बानी करने वाला डी. वाई. पाटिल स्टेडियम जनवरी में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यू. पी. एल.) 2026 के दो चरणों में से एक की मेज़बानी करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी. सी. सी. आई.) ने डब्ल्यू. पी. एल. के चौथे सीज़न के लिए मुंबई और बड़ौदा को चुना है। डी. वाई. पाटिल स्टेडियम इस सीज़न की शुरुआत का स्थल होगा।
यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो फ़ाइनल सहित टूर्नामेंट का दूसरा चरण बड़ौदा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। बड़ौदा चरण 16 जनवरी के आसपास शुरू हो सकता है, क्योंकि 11 जनवरी को शहर में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पुरुषों का वनडे मैच खेला जाना है।

More Stories
गॉल टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया, मानव सुथार ने लिए 10 विकेट
गॉल टेस्ट: श्रीलंका 84/4, भारत जीत से 6 विकेट दूर, श्रीलंका को बनाने हैं और 288 रन
गॉल टेस्ट में तीसरे दिन बारिश के आसार, भारत ने 9 विकेट पर 460 रन बनाये