नई दिल्ली, 17 दिसम्बर : लॉरा क्रॉफ्ट और मारिया जैसी हॉलीवुड फिल्मों से प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री एंजेलिना जोली को कौन नहीं जानता? 50 साल की उम्र में भी वो अपने स्टाइलिश अंदाज से धूम मचा रही हैं। हाल ही में, एंजेलिना जोली ने टाइम फ्रांस पत्रिका के लिए एक बोल्ड फोटोशूट करवाया, जिसमें वो पहली बार अपनी मैस्टेक्टॉमी के निशान दिखा रही हैं।
स्तन कैंसर के कारण निवारक मैस्टेक्टॉमी कराने वाली एंजेलीना जोली ने अपने नवीनतम फोटोशूट में साहस का एक नया उदाहरण पेश किया है, साथ ही कैंसर के प्रति जागरूकता और महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया है।
पहली बार पत्रिका के लिए फोटोशूट करवाया
एंजेलीना जोली को हॉलीवुड की सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है। अपने फिल्मी करियर के अलावा, वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फिलहाल, टाइम फ्रांस पत्रिका के लिए उनके नवीनतम फोटोशूट को लेकर उनका नाम सुर्खियों में है। 50 वर्षीय विदेशी अभिनेत्री ने पहली बार इस पत्रिका के लिए पोज दिया है।

More Stories
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की भारत में 6 दिनों में कमाई 300 करोड़ पार
अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में किया था काम
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, लगाया तीन लाख का जुर्माना