चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उनके गानों में शराब नशीले पदार्थों और हथियारों के महिमामंडन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने शिकायत की कॉपी पुलिस को भेजकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दिसंबर में दिलजीत का शो मोहाली में होने की संभावना है। यह शो या तो पीसीए स्टेडियम मुल्लांपुर या चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनावर ने 14 अक्टूबर 2026 को आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि दिलजीत दोसांझ के कुछ गानों में शराब ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने या उनका महिमामंडन करने वाली बातें हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि ऐसे गानों का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस ने दी मंजूरी, पहले नहीं मिली थी इजाजत
अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ईमेल
दलेर मेहंदी विवाद पर सीएम पुष्कर धामी ने मीका सिंह से फोन पर की बात, जाने क्या बोले सीएम धामी?